रायपुर:- समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला के निर्देशन में जब्त किए गए 5 करोड़ 65 लाख के ड्रग्स को नष्ट किया गया. जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा सिलतरा में में इसे आग के हवाले किया गया. यह कार्रवाई मध्य जोन पुलिस उपायुक्त आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता की मौजूदगी में पूरी की गई. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मध्य जोन तारकेश्वर पटेल और जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे. मध्य जोन के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 97 मामले में जब्त किए ग ए मादक पदार्थों को निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया.
नष्ट किए गए मादक पदार्थ
494 किलोग्राम गांजा
11,964 नशे की दवाएं
11.217 किलोग्राम चरस
31.95 ग्राम ब्राउन शुगर
24.24 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स
8.19 ग्राम कोकेन
पुलिस की चेतावनी, आगे भी जारी रहेगा एक्शन
इस पूरी कार्रवाई के दौरान पर्यावरण के नियमों का पूरा ख्याल रखा गया. बाकायदा पूर्व में ही पर्यावरणीय स्वीकृति, एनओसी एवं अन्य आवश्यक वैधानिक औपचारिकताओं की प्रक्रिया को पूरा किया गया. नशे के सामानों को नष्ट करने के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया. कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई.
छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार ये संदेश दे रही है कि वो नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी. वहीं दूसरी ओर ऐसे आदतन अपराधियों एवं तस्करों के विरुद्ध पीआईटी-एनडीपीएस के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई और वित्तीय जांच के माध्यम से से उनके नेटवर्क को तोड़ा जा रहा है. पुलिस ने साफ किया है कि वो नशा मुक्त समाज को बनाने की दिशा में अपनी कार्रवाई जारी रखेगा.

