रायपुर:- छत्तीसगढ़ मंत्रालय में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने मंत्रालय संवर्ग के करीब दो दर्जन अधिकारी-कर्मचारियों के विभाग बदल दिए हैं, जिससे मंत्रालय में हलचल तेज हो गई है।
इस तबादला सूची में 11 सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) भी शामिल हैं। विभागीय कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।




