रायपुर :- राजधानी में टूरिज्म बोर्ड की महिला अधिकारी से फोन पर संबंध बनाने की डिमांड की गई है। आरोप है कि अज्ञात शख्स ने व्हाट्सऐप पर अपनी न्यूड फोटो भी भेजी। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की। महिला अधिकारी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अश्लील कॉल करने और आपत्तिजनक फोटो भेजने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
टिकरापारा पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक 30 अप्रैल की सुबह एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल आया।कॉल करने वाले व्यक्ति ने आपत्तिजनक बातें करते हुए पीड़िता के निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछे और सेक्स की डिमांड की।
महिला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद 4 मई की सुबह फिर उसी नंबर से कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज आने लगे। इस बार आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से परेशान किया।
सख्त कार्रवाई की मांग
पीड़िता के अनुसार, इस घटना का असर उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ रहा है। इस तरह की हरकतों से वह मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

