Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    प्रेमिका के सामने टोकने का खौफनाक बदला: ‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर DSP के भाई को घर में घुसकर मारा चाकू

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : सामुदायिक भवन में पति – पत्नी की लाश फंदे पर मिली …. मचा हड़कंप, मरने से पहले कमरे की दीवार पर अध्यक्ष के नाम लिखा …..!
    छत्तीसगढ़

    CG : सामुदायिक भवन में पति – पत्नी की लाश फंदे पर मिली …. मचा हड़कंप, मरने से पहले कमरे की दीवार पर अध्यक्ष के नाम लिखा …..!

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediSeptember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर जिले में देवागंन समाज के सामुदायिक भवन में दंपति की लाश फांसी के फंदे पर मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक पति-पत्नी लखराम में बुनकर सहकारी समिति का काम देखते थे। घटनास्थल के दीवार पर मृतक ने मरने से पहले सोसायटी के अध्यक्ष के नाम प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

    दंपति द्वारा आत्मघाती कदम उठाये जाने का ये मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक परसराम देवांगन टेलरिंग का काम करता था। उसके बच्चे अकलतरा में रहते हैं। परसराम अपनी पत्नी पार्वती देवांगन के साथ पिछले कुछ दिनों से ग्राम लखराम स्थित देवांगन समाज के सामुदायिक भवन में आकर रह रहा था। मृतक दंपति यहां रहकर बुनकर सहकारी समिति का कामकाज देखते थे। आज शनिवार की सुबह पति-पत्नी की लाश देवांगन समाज के सामुदायिक भवन के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

    घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने इस बात की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंची, इस दौरान घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को कमरे के दीवार पर माहुर से एक सुसाइड नोट लिखा मिला। जिसमें मृतक ने मरने से पहले सोसायटी के अध्यक्ष सतीश देवांगन पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सामुदायिक भवन से निकालने की बातें लिखी है।

    दीवार में मृतक ने लिखा है कि पहले वो टेलरिंग का काम करता था। सहकारी समिति के अध्यक्ष ने उसे काम दिलाने के नाम पर बुला कर लाया गया। अब वह काम से हटाने जा रहा है। रतनपुर पुलिस ने बताया कि जिस सामुदायिक भवन में दोनों दंपति रहते थे। वहां दीवार में सुसाइड नोट लिखा मिला है। जिसे पुलिस ने जांच में लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Post Views: 550
    # latest news Akltra Atmhatya Bilaspur breaking news Cg Latest News Cg news chhattisgarh Helth Hindi Khabar Hindi News Janjgir - Champa Karobar Latest Khabar Latest news Latest News In CG Police Raipur Ratanpur Susaid Suside Not Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    प्रेमिका के सामने टोकने का खौफनाक बदला: ‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर DSP के भाई को घर में घुसकर मारा चाकू

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Mahasamund

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    By DabangMay 18, 20260

    महासमुंद :- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात पासिंग…

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026

    प्रेमिका के सामने टोकने का खौफनाक बदला: ‘चाचा दरवाजा खोलो’ कहकर DSP के भाई को घर में घुसकर मारा चाकू

    May 18, 2026

    ममता को किया शर्मसार, खाना तैयार होने में देर हुई तो मां को बेटे ने बेरहमी से पीटा

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.