सुकमा :- मेट्टागुड़म कैंप में पदस्थ सीआरपीएफ के उपनिरीक्षक ने स्वयं को गोली मारने के संबंध में। दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को मध्य रात्रि मेट्टागुड़म कैंप (131वीं वाहिनी, सीआरपीएफ) में पदस्थ उपनिरीक्षक देवानंद यादव (पिता रामानंद यादव) द्वारा अज्ञात कारणों से स्वयं को सर्विस हथियार से गोली मार लेने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही कैंप में उपस्थित साथी जवानों एवं अधिकारियों द्वारा उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए फील्ड एंबुलेंस के माध्यम से इल्मागुड़ा कैंप पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उपनिरीक्षक द्वारा यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसके कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। मृत अधिकारी के पार्थिव शरीर का नियमानुसार पंचनामा व पोस्टमार्टम कराने के उपरांत गृह ग्राम भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

