सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोसीर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोग त्रिलोकी नारायण चंद्रा के घर आए और अपशब्द कहकर विवाद शुरू किया। विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान त्रिलोकी नारायण चंद्रा बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद वह थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने समझौता करने की बात कही। इतने में दोनों गुटों ने थाने में ही हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच त्रिलोकी की तबीयत बिगड़ी, पुलिस ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। त्रिलोकी की मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के भूपेन्द्र चंद्रा, विनय चंद्रा, केशव चंद्रा को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
