रायपुर : 8.4 किलों गांजे के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला राजधानी के पुरानी बस्ती का है जहां बैग में गांजा लेकर दो व्यक्ति बिक्री करने की फिराक में थे। पुलिस ने मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर गांजा के साथ रंगे हांथों गिरफ़्तार कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद नार्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की ही है।
मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी कि पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत कैलाशपुरी स्थित हनुमान मंदिर के पास 2 व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखे हुए है और बिक्री करने के फिराक में है। जिसके बाद बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम वेद व्यास मेहर एवं रतउ गोड़ निवासी उड़ीसा होना बताया।
टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 08 किलो 400 ग्राम गांजा कीमती लगभग 85,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 188/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी –
01. वेद व्यास मेहर पिता रोहित मेहर उम्र 35 साल निवासी ग्राम तुकला थानाराजा खरियार नुआपड़ा ओडिशा।
02. रतऊ गोड़ पिता चतिया गोड उम्र 24 साल निवासी जलगपार, जोड़ेगा रायधर नबरंगपुर ओडिशा।
