महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करो पर बड़ी कार्रवाई की है. गांजा तस्करी करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गांजा की कीमत 10 लाख का बताया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बसना पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामले को जांच में लिया है। बसना थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकार से मिली जानकारी अनुसार जगदीशपुर रोड ओवर ब्रिज के पास एक महिंद्रा स्कार्पियो सीजी 05 एच 1111 में दो आरोपी परमेश्वर बरेठ पिता पति नंबर रेट 25 साल सारागांव जिला जांजगीर और दिलीप कुमार राठौर पिता नारायण प्रसाद राठौर 32 साल के वाहन में दो प्लास्टिक की बोरियों में 50 किलो गांजा बरामद किए गया। आरोपियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि यह गांजा व उड़ीसा से लेकर आ रहे थे। बसना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को विवेचना में लिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
