सुकमा : नक्सल प्रभावित जिले में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। नक्सलियों ने चिंतागुफा थाना क्षेत्र में पुलिस की मुखबिरी करने के शक में युवक को मौत के घाट उतार दिया है। युवक की कत्ल कर शव को जंगल में फेंक दिया। वहीं शव के पास पर्चे भी फेंके गए हैं। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं मामले को जांच में लिया है। बता दें कि मृतक कोर्सा कोसा सिलगेर का रहने वाला था। जिसका नक्सलियों ने अपहरण कर उसे जंगल लेकर गए। जहां उस पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद शव को गांव के जंगल में फेंक दिया था। जब ग्रामीणों ने शव को देखा तब इसकी तत्काल जानकारी पुलिस को दी। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

