मनेंद्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ कोर्ट में आज जमकर मारपीट हो गयी। दो वकील के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गयी। कोर्ट रूम के बाहर हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि विवाद किस बात से हुआ, ये अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि किसी केस को लेकर ही ये विवाद सामने आया है। हाथापाई करने वाले वकीलों के नाम संजय सिंदवानी और राहुल चौधरी है। वकील साथियों ने ही मिलकर इस पूरे विवाद को शांत कराया। फिलहाल दोनों तरफ से सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
