रायपुर : युवती की अश्लील तस्वीर खींच उसके पिता एवं भाई को भेज हजारों रुपयों की मांग करने वाले ब्लैकमेलर को रायपुर पुलिस ने धरदबोचा है। मामले की जानकारी देते हुए सरस्वती नगर थाना प्रभारी श्रुति सिंह ने बताया की 22 वर्षीय युवती ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी की उसके गांव का निवासी युवक उसकी अश्लील तस्वीर खींच उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इसी दौरान आरोपी ने युवती के पिता एवं भाई को उक्त तस्वीर भेज हजारों रुपयों की मांग की जिसके बाद युवती की शिकायत पर तत्काल आरोपी माधव यादव पिता देवलाल यादव निवासी बलौदाबाजार को गिरफ़्तार कर उसके खिलाफ अवैध वसूली, छेड़खानी, आईटी एक्ट सहित एससी–एसटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी द्वारा अपराध में प्रयुक्त फोन भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।
