Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    May 22, 2026

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 22
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: तिरपाल के नीचे दाह संस्कार, मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर
    Raipur

    CG: तिरपाल के नीचे दाह संस्कार, मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेमेतरा:- बेमेतरा में नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम मनोधरपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जो शासन-प्रशासन के विकास के तमाम दावों पर सवाल खड़े करती है. बारिश के बीच गांव की एक महिला की अंतिम यात्रा तब और भी दु:खद बन गई, जब मुक्तिधाम में शेड नहीं होने के कारण शव को तिरपाल से ढक कर अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करनी पड़ी.

    गांव के मुक्तिधाम में शेड भी नहीं: घटना मंगलवार की है. जब मनोधरपुर में रहने वाली बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. महिला की जब मौत हुई, उस समय जिले सहित पूरे दुर्ग संभाग में लगातार बारिश का दौर था. ऐसे में परिजनों और रिश्तेदारों को महिला के अंतिम संस्कार की चिंता सता रही थी, क्योंकि गांव में मुक्तिधाम के नाम पर एक खुला मैदान है. बारिश होने पर दाह संस्कार के लिए एक शेड तक नहीं है.

    तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार: बारिश के बीच गांव वाले बुजुर्ग महिला का शव लेकर मुक्तिधाम पहुंचे. वहां तिरपाल लगाया गया. बारिश से बचने के लिए शव और दाह संस्कार का सामान भी तिरपाल के नीचे रखा गया. उसके बाद महिला का अंतिम संस्कार पूरा हुआ. यह दृश्य परिजनों की पीड़ा के साथ-साथ क्षेत्र में विकास की सच्चाई भी बयां करता है.

    कलेक्टर ने मनोधरपुर के लिए मुक्तिधाम किया स्वीकृत: बताया जा रहा है कि नवागढ़ ब्लॉक के कई गांवों में मुक्तिधाम में शेड नहीं है, जिससे बारिश के दिनों में गांव वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. इस बारे में जब जिले के कलेक्टर से पूछा गया तो उन्होंने बताया- “जिले में लगभग 700 गांव है. लगातार गांव में मुक्तिधाम स्वीकृत किए जा रहे हैं. हमारा प्रयास है कि सभी गांवों में चरणबद्ध तरीके से मुक्तिधाम और वहां शेड बनाए जा रहे हैं. मनोधरपुर के लिए भी मुक्तिधाम स्वीकृत किया जाएगा.”

    पिछले वर्ष भी जिले के ग्राम चमारी में ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसे प्रमुखता से दिखाया गया था. जिसके बाद कलेक्टर ने वहां तत्काल अंतिम संस्कार के लिए राशि स्वीकृत की थी, वैसे ही तस्वीर अब मनोधरपुर से गांव में सामने आई है.

    Post Views: 425
    Bemetara breaking news Cg news chhattisgarh Dahsanskar Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Manawta Manodharpur Muktidham Navagadh block Prasasan Raipur Sarmsar Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    May 22, 2026

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    जुर्म

    प्रेम विवाह का बुरा अंजाम: इश्क देवर ने किया, गोली भाभी को लगी! प्रतिशोध की आग में सनकी पिता ने घर में घुसकर ली जान

    By DabangMay 22, 20260

    बिहार:- मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक…

    CG: शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

    May 22, 2026

    CG: घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मैकेनिक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    May 22, 2026

    त्विषा शर्मा केस में दो घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नहीं हो पाया समर्थ सिंह का सरेंडर, अब पुलिस भोपाल कोर्ट में करेगी पेश

    May 22, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.