Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    June 4, 2026

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने जिलाध्यक्ष को पद से हटाया, महासमुंद में चुना जाएगा नया अध्यक्ष
    Balodabajar - Bhatapara

    CG: सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने जिलाध्यक्ष को पद से हटाया, महासमुंद में चुना जाएगा नया अध्यक्ष

    DabangBy DabangNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार:- धान खरीदी के बीच जिले में सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल से जुड़ा घटनाक्रम अब संगठन के भीतर बड़े बदलाव तक पहुंच गया हैं. सोमवार रात सिटी कोतवाली में हुए विवाद और दो पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद सहकारी समिति कर्मचारी संघ, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा ने अपने जिलाध्यक्ष मनीराम कैवर्त को पद से हटा दिया है. संघ ने इसे अनुशासनहीनता माना है और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए नया अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी है.

    जिला उपाध्यक्ष ने जारी किया खंडन : जिला उपाध्यक्ष रामकुमार साहू के मुताबिक मंगलवार सुबह जारी खंडन पत्र में संगठन ने साफ लिखा कि जिलाध्यक्ष मनीराम कैवर्त ने अधिकारियों के दबाव में आकर कोरे कागज पर हस्ताक्षर किए, जिससे कोतवाली में बंद दो पदाधिकारियों कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वर्मा और सहसचिव रोहित यादव को बाहर लाने का प्रयास किया गया. कर्मचारियों ने इसे संगठन की सामूहिक मंशा के खिलाफ माना और नाराजगी जताते हुए जिलाध्यक्ष को मानने से इंकार कर दिया.

    महासमुंद में चुना जाएगा नया अध्यक्ष : जारी पत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों की सहमति के अनुसार मनीराम कैवर्त को जिलाध्यक्ष पद से बर्खास्त किया जाता है. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि हड़ताल प्रदेश संगठन के बैनर तले जारी रहेगी. समिति कर्मचारियों ने बताया कि नया जिला अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को संभाग स्तर पर महासमुंद में किया जाएगा. इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर ने भी अपनी ओर से पत्र जारी कर मनीराम कैवर्त को “अनुशासनहीनता” के आधार पर पद से हटाया है. महासंघ ने जिला उपाध्यक्ष रामकुमार साहू को बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष का प्रभार सौंपने की घोषणा की है.

    क्यों की गई गिरफ्तारी : सोमवार शाम जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सहकारी समिति प्रबंधकों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पूरे जिले के समिति कर्मचारी, विक्रेता और प्रबंधन से जुड़े लोग सिटी कोतवाली के बाहर जमा हो गए. देर रात तक प्रदर्शन, नारेबाजी और बातचीत का दौर चलता रहा. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों समिति प्रबंधक कई दिनों से हड़ताल पर थे. कर्मचारियों ने गिरफ्तारी वापस लेने की मांग की और कहा कि जब तक साथियों को रिहा नहीं किया जाएगा, हड़ताल जारी रहेगी.

    Post Views: 275
    Balodabazar Bhatapara breaking news Cg news chhattisgarh Dhan kharidi Giraftar Hadsa Hadtal Hindi Khabar Hindi News Janjgir - Champa Jiladhyaksh Karmchari Latest Khabar Latest news Mahasamund Nilabmit Niyukti Raipur Sahkari samiti Suspended Today khabar Uparjan kendra दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    June 4, 2026

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: दर्दनाक सड़क हादसा: सुबह-सुबह काम पर निकले बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    By DabangJune 4, 20260

    भिलाई:- जामुल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक लहसुन विक्रेता की…

    शादी के बाद बिना सुहागरात मनाए 2 दिन सोया रहा पति, फिर ससुर ने की बहू से गंदी बात- बेटा अनफिट है तो क्या हुआ, हम…

    June 4, 2026

    CG: क्या है बस्तर की ‘घोटुल’ प्रथा? जहां शादी से पहले एक साथ रहते हैं लड़का-लड़की; ऐसे चुनते हैं अपना हमसफर

    June 4, 2026

    मौसी के साथ सेक्स कर रहा था भांजा, नाना ने दोनों को रंगे हााथों पकड़ा आपत्तिजनक हालत में

    June 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.