रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की पहले चरण की सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद सीएम भूपेश बघेल आज 16 अक्टूबर को दिल्ली जाएंगे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ उम्मीदवारों की दूसरी सूची में शामिल नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अप्रूवल के बाद सूची जारी कर दी जाएगी। बता दें रविवार को कांग्रेस ने अपने 30 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। वहीं भाजपा अपने 85 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद कांग्रेस में उम्मीदवारों की सूची जारी करने का दबाव बढ़ गया है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उम्मीदवारों की दूसरी सूची 18 या 20 अक्टूबर को जारी होगी। इससे पहले 17 अक्टूबर को बैठक होगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

