Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मं​दिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

    June 7, 2026

    आप नेता समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर ही बीछ गई लाशें, देखकर कांप उठे लोग

    June 7, 2026

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: कलेक्टर ने किया तस्करों का पीछा, धान तस्करी के खेल का ऐसे हुआ खुलासा
    Balrampur - Ramanujganj

    CG: कलेक्टर ने किया तस्करों का पीछा, धान तस्करी के खेल का ऐसे हुआ खुलासा

    DabangBy DabangDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलरामपुर:- प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रहा है. तस्कर और बिचौलिए यूपी और झारखंड से अवैध धान का परिवहन कर बलरामपुर जिले की मंडियों में खपाने के लिए सक्रिय हैं. कलेक्टर खुद रात में अवैध धान तस्करी को रोकने के लिए मैदान में उतर चुके हैं.

    कलेक्टर ने तस्करों के खिलाफ संभाला मोर्चा

    प्रदेश के मेहनतकश किसानों से 3100 रुपये समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रहा है. लेकिन बलरामपुर जिला यूपी और झारखंड से सीमावर्ती होने के चलते तस्कर अपना धान यहां खपाने की कोशिशों में जुटे हैं. हर दिन नए रास्ते से अवैध धान की खेप यहां लाकर खपाने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं. जिला प्रशासन के अधिकारी भी अवैध धान की आवक रोकने के लिए मुस्तैद हैं. कलेक्टर राजेंद्र कटारा रात में सरहदी सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त करने निकले जहां उन्होंने अपनी टीम के साथ अवैध धान की तस्करी कर रहे दो पिकअप वाहनों को तीन किलोमीटर पीछा कर पकड़ा है.

    कलेक्टर ने रात में तीन किलोमीटर पीछा कर पकड़ा अवैध धान

    बलरामपुर कलेक्टर, राजेंद्र कटारा ने बीते रात रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत यूपी से लगे अंतरराज्यीय सीमा तालकेश्वरपुर के घने जंगलों में लगभग 3 किलोमीटर पीछा करते हुए खुद ही दो अवैध धान परिवहन कर रहे पिकअप वाहन को पकड़ा.

    140 बोरी अवैध धान सहित दो वाहन जब्त

    उत्तरप्रदेश से बलरामपुर जिले में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे दो वाहन में लगभग 140 बोरी अवैध धान पाया गया. जिसे तत्काल अवैध धान एवं वाहनों को सनवाल थाना में सुपुर्द किया गया इस दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार राजस्व विभाग की टीम भी कलेक्टर के साथ मौके पर मौजूद रही.

    अवैध धान परिवहन पर 24 घंटे रखें निगरानी

    बलरामपुर कलेक्टर कटारा ने कहा कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध परिवहन, भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाएं, 24 घंटे सक्रिय निगरानी रखते हुए अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें. कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने धान खरीदी व्यवस्था सुचारू, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के लिए सतत निगरानी अवैध धान के आवक रोकने चेकपोस्ट सभी संवेदनशील जगहों पर निगरानी करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए.

    Post Views: 235
    breaking news Cg news chhattisgarh Collector Dhan kharidi Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Taskar Taskari Today breaking news Today khabar Today news Uparjan kendra दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मं​दिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

    June 7, 2026

    आप नेता समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर ही बीछ गई लाशें, देखकर कांप उठे लोग

    June 7, 2026

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    सोशल मीडिया

    19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मं​दिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

    By DabangJune 7, 20260

    जमुई:- जिले के खडूई बरियारपुर गांव से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है।…

    आप नेता समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर ही बीछ गई लाशें, देखकर कांप उठे लोग

    June 7, 2026

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.