Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मं​दिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

    June 7, 2026

    आप नेता समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर ही बीछ गई लाशें, देखकर कांप उठे लोग

    June 7, 2026

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: सीएम ने ली कैबिनेट की बड़ी बैठक, इन अहम फैसलों पर लगी मुहर
    छत्तीसगढ़

    CG: सीएम ने ली कैबिनेट की बड़ी बैठक, इन अहम फैसलों पर लगी मुहर

    DabangBy DabangNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में किसानों, आवास योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और खेल सुविधाओं से जुड़े अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

    1. दलहन-तिलहन की एमएसपी पर खरीदी जारी रहेगी

    मंत्रिपरिषद ने खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में दलहन-तिलहन फसलों की खरीदी प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत पूर्व की भांति करने का निर्णय लिया।इसके तहत अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन (खरीफ) तथा चना, सरसों, मसूर (रबी) का समर्थन मूल्य पर उपार्जन जारी रहेगा।इस व्यवस्था से मंडियों में प्रतिस्पर्धा बनी रहती है और किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की संभावना बढ़ती है।

    1. सुशासन के लिए विभागों का पुनर्गठन.

    कैबिनेट ने सार्वजनिक उपक्रम विभाग को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में तथा बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में मर्ज करने का फैसला किया।यह कदम “मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस” को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।

    1. धान खरीदी के लिए ₹26,200 करोड़ की सरकारी गारंटी

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू रखने के लिए सरकार ने 2024-25 में स्वीकृत ₹15,000 करोड़ की गारंटी को 2025-26 के लिए पुनर्वेधीकरण करने का निर्णय लिया।साथ ही विपणन संघ को अतिरिक्त ₹11,200 करोड़ की गारंटी प्रदान की जाएगी।

    1. आवास योजनाओं में नए प्रावधान, बड़े पैमाने पर खरीद की भी अनुमति

    दीनदयाल आवास योजना, अटल आवास योजना, अटल विहार एवं नवा रायपुर सीएम आवास योजना में नए प्रावधान जोड़े गए

    EWS/LIG मकानों की 3 बार विज्ञापन के बाद बिक्री :

    अविक्रित मकान किसी भी आय वर्ग को बेचे जा सकेंगे, लेकिन उन्हें सरकारी सब्सिडी नहीं मिलेगी।

    Bulk Purchase की अनुमति :

    एक व्यक्ति या संस्था अब 1 से अधिक मकान खरीद सकेगी। ऐसे खरीदारों को भी सब्सिडी नहीं मिलेगी। इसका व्यापक प्रचार सुनिश्चित किया जाएगा।

    1. शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम लीज पर

    नवा रायपुर स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को दीर्घकालीन संचालन और विकास हेतु छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को लीज पर देने को मंजूरी दी गई।इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और राष्ट्रीय–अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन बढ़ेगा।

    Post Views: 270
    Baithak Bilk purchase breaking news Cabinate Cg news chhattisgarh CM Say Dhan kharidi Hindi Khabar Hindi News Kharif fasal Latest Khabar Latest news Punargathan Rabi fasal Raipur Samarthan mulya Today big news Today breaking news Today khabar Vibhag दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मं​दिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

    June 7, 2026

    आप नेता समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर ही बीछ गई लाशें, देखकर कांप उठे लोग

    June 7, 2026

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    सोशल मीडिया

    19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मं​दिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

    By DabangJune 7, 20260

    जमुई:- जिले के खडूई बरियारपुर गांव से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है।…

    आप नेता समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर ही बीछ गई लाशें, देखकर कांप उठे लोग

    June 7, 2026

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.