Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    April 30, 2026

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: गैर शैक्षकीय कार्यों को लेकर JD व DEO को दो टूक निर्देश, तत्काल शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने को कहा
    Raipur

    CG: गैर शैक्षकीय कार्यों को लेकर JD व DEO को दो टूक निर्देश, तत्काल शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने को कहा

    DabangBy DabangFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने गैर शैक्षणिक कार्यों में लगे शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। संचालनालय द्वारा सभी संयुक्त संचालक (जेडी) शिक्षा संभाग तथा समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है कि गैर शिक्षकीय कार्यों में संलग्न शिक्षकों एवं कर्मचारियों का संलग्नीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए और उन्हें उनकी मूल पदस्थापना शाला में वापस भेजा जाए।

    जारी पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि विभाग में कार्यरत कई शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी मूल सेवाओं को छोड़कर विभिन्न कार्यालयों एवं संस्थाओं में गैर शैक्षणिक कार्यों में संलग्न हैं। DPI ने इसे गंभीर प्रशासनिक और शैक्षणिक चिंता का विषय बताते हुए कहा है कि ऐसे संलग्नीकरण से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षकों को मूल शालाओं में उपस्थिति सुनिश्चित करानी होगी तथा की गई कार्रवाई से संचालनालय को अवगत कराना होगा।

    यह आदेश स्कूल शिक्षा विभाग के 28 फरवरी 2024 को जारी निर्देशों का हवाला देते हुए जारी किया गया है। उस समय राज्य शासन द्वारा DPI, कमिश्नर, कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि गैर शैक्षणिक कार्यों में संलग्न शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना हेतु कार्यमुक्त किया जाए। शासन के अनुसार, राज्य स्तर पर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि बड़ी संख्या में शिक्षक विभिन्न कार्यालयों में गैर शिक्षकीय कार्य कर रहे हैं, जिससे विद्यालयों में अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है।

    नवीनतम आदेश में यह भी कहा गया है कि संलग्नीकरण समाप्त किए जाने संबंधी प्रमाण पत्र सात दिवस के भीतर संचालक, लोक शिक्षण को अनिवार्य रूप से प्रेषित किया जाए। इससे यह संकेत मिलता है कि इस बार अनुपालन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर निगरानी भी बढ़ाई जा सकती है।

    हालांकि, यह पहला अवसर नहीं है जब इस प्रकार के निर्देश जारी किए गए हों। पूर्व में भी कई बार ऐसे आदेश जारी हुए हैं, जिनमें गैर शैक्षणिक कार्यों में लगे शिक्षकों को मूल शालाओं में वापस भेजने की बात कही गई थी। लेकिन व्यवहारिक स्तर पर अक्सर यह देखा गया है कि कुछ समय के लिए संलग्नीकरण समाप्त किया जाता है और बाद में पुनः प्रतिनियुक्ति या डिप्टेशन दे दिया जाता है।

    Post Views: 105
    breaking news CG Cg news Chhattisgadh chhattisgarh DEO Hindi Khabar Hindi News JE Latest Khabar Latest news Raipur Shiksha Vibhag Shikshak Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    April 30, 2026

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हादसा,

    भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत

    By DabangApril 30, 20260

    काठमांडूः- नेपाल के रोल्पा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है.…

    CG: बड़ी संख्या में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

    April 30, 2026

    बांध में अब तक 6 लोगों की मौत, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, देखकर आपका भी दहल जाएगा दिल

    April 30, 2026

    वर्चस्व की लड़ाई में क्रूरता की हदें पार, युवक को अर्धनग्न कर पीटा फिर मुंह पर की पेशाब

    April 30, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.