अभनपुर:- गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव में स्कूली बच्चों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद बच्चे सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर अपनी नाराजगी जताई।
बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में स्थित महिला शौचालय को तोड़कर वहां उपस्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। इसी को लेकर स्कूली बच्चे नाराज हैं और निर्माण कार्य का विरोध कर रहे हैं।
बच्चों ने इस पूरे मामले को लेकर ग्राम सरपंच के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की है। प्रदर्शन के दौरान बच्चे सड़क पर ही मौजूद रहे। फिलहाल मौके पर किसी जिम्मेदार अधिकारी के पहुंचने की सूचना नहीं है।बच्चों के विरोध और चक्काजाम के चलते सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से मामले को लेकर क्या कदम उठाया जाता है।

