Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: लड़की की आवाज में बात कर रेलकर्मी से 20 लाख की ठगी, इस ऐप से करते थे बात..
    छत्तीसगढ़

    CG: लड़की की आवाज में बात कर रेलकर्मी से 20 लाख की ठगी, इस ऐप से करते थे बात..

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediNovember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर । बिलासपुर में रायगढ़ के 3 शातिर ठगों ने रेलवे कर्मचारी से 20 लाख की ठगी की है। आरोपियों ने फेसबुक पर लड़की के नाम पर फेक आईडी बनाई। चैट कर रेल कर्मचारी को झांसे में लिया। मैजिक वूमेन ऐप के जरिए लड़की की आवाज में बात कर अलग-अलग बहानों से पैसों की डिमांड की।शातिरों ने रेलवे कर्मचारी को सुसाइड की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। लड़की के नाम सुसाइड नोट भेजा। रेलकर्मी की शिकायत पर जांच के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 लाख कैश, मोबाइल, लैपटॉप, एसी सहित चार लाख 65 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है।

    एडिशनल एसपी सिटी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पाली में रहने वाले मुरली प्रसाद पटेल रेलवे में पदस्थ हैं। वो रेलवे क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के पास रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके फेसबुक पर एक लड़की के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया, जिसके बाद वो कुछ दिन चैटिंग कर उससे बातचीत करते रहे।इस दौरान रेलकर्मी ने कथित लड़की से फोन पर भी बात करते रहे। इस दौरान कथित लड़की उससे अलग-अलग बहानों से पैसों की डिमांड करती रही। वहीं, रेलकर्मी भी लड़की समझकर उसके बताए गए अकाउंट और फोन-पे पर पैसे जमा कराते रहा।

    पुलिस ने जब केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, तब पता चला कि आरोपी रायगढ़ के रहने वाले हैं। इसके आधार पर पुलिस की टीम ने रायगढ़ में दबिश देकर प्रीतम महंत (26) निवासी ग्राम जकेला, कामेश साव (24) निवासी कोडातराई और जकेला निवासी हेमसागर पटेल को गिरफ्तार कर लिया।

    सिटी कोतवाली सीएसपी अक्षय सबद्रा ने बताया कि एक हजार रुपए में वूमेन मैजिक ऐप डाउनलोड किया था। इसमें उनकी आवाज लड़कियों की तरह हो जाती थी। ज्यादा रुपए ऐंठने के लिए वे लोगों को रायगढ़ बुलाकर नाबालिग लड़की से भी मिलाते थे। इस दौरान पैसे मंगाने के लिए दूसरे के अकाउंट और फर्जी सिम का उपयोग करते थे।पुलिस की टीम ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि युवकों ने ठगी की रकम से मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर, एसी और अन्य सामान खरीद लिए थे। इसके अलावा उन्होंने ठगी की रकम को खाने-पीने में उड़ा दिए।

    पुलिस ने आरोपी युवकों के कब्जे से करीब दो लाख 60 हजार कैश के साथ ही मोबाइल, लैपटॉप, एसी, वाशिंग मशीन, सोने की अंगूठी, चांदी की चेन, ब्रेसलेट बरामद किया है।पुलिस की टीम ने आरोपियों के मोबाइल की जांच की है। इसमें पता चला है कि आरोपित युवक 11 लोगों से मोबाइल पर बातचीत करते थे। फिलहाल उनसे रुपए के लेनदेन की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसमें और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं। इसके अलावा आरोपियों के बैंक खातों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    Post Views: 590
    Bilaspur Bilaspur chhattisgarh breaking news Cg news chhattisgarh Crime Crime news Cyber Crime Cyber Froud Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Today Today khabar Today news दबंग राजधानी लाखों रुपये की ठगी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    By DabangMay 18, 20260

    दुर्ग:- जामुल थाना क्षेत्र में एक वारदात ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है.…

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.