रायपुर :- छत्तीसगढ़ की रायपुर ग्रामीण में बदमाश होली के दिन बेखौफ हो गए हैं. होली के पर्व के दिन ही 3 हत्याओं के बाद राजधानी दहल उठी. आरंग, खरोरा और विधानसभा में हत्याओं के मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. एक के बाद एक हुई घटनाओं ने पुलिस प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े किए हैं.
आरंग क्षेत्र में चाकू मारकर हुई पहली हत्या
होली पर्व के बीच आरंग में नीरज लोधी नाम के युवक की हत्या हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है.डीएसपी रायपुर लम्बोदर पटेल ने कहा कि होली कार्यक्रम चल रहा है. आरंग क्षेत्र में विवाद के दौरान अज्ञात लोगों ने मारपीट करके 18 साल के नीरज लोधी की हत्या कर दी. मृतक के शरीर पर चोट पर निशान पर हैं. यह हत्या किस वजह से हुई है. इसके बारे में कुछ पता नहीं लग पाया है. पंचनामा करवाया गया है. पोस्टपॉर्टम के लिए बॉडी को ले जाया जाना है.

