Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “जब संकटों के बीच बनता है शरणागति का योग” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय –

    May 18, 2026

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG CABINET BREAKING : साय कैबिनट की बैठक संपन्न, विदेशी मदिरा दुकानों में अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त, जानिए लिए गए सभी बड़े फैसले
    छत्तीसगढ़

    CG CABINET BREAKING : साय कैबिनट की बैठक संपन्न, विदेशी मदिरा दुकानों में अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त, जानिए लिए गए सभी बड़े फैसले

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMarch 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    CG CABINET BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

     मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमोदन किया गया।

     वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति वर्ष 2024-25 की भांति होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 674 मदिरा दुकानें तथा आवश्यकता अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित करने का निर्णय भी यथावत् रखा गया है। देशी मदिरा की आपूर्ति पूर्ववत् रेट ऑफर प्रभावी रहेगा। विदेशी मदिरा थोक क्रय, वितरण छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा होगा। मदिरा पर लागू अधोसंरचना विकास शुल्क यथावत् रहेगा। विदेशी मदिरा फुटकर दुकानों पर 9.5 प्रतिशत की दर से लगने वाला अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त होगा।

     मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ लोक परिसर (बेदखली) (संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

     मंत्रिपरिषद द्वारा ईज ऑफ डुइंग बिजनेस के हित को देखते हुए ई-प्रोक्योरमेंट के लिए गठित सशक्त समिति को समाप्त करने का निर्णय लिया। चूंकि वर्तमान में पीएफआईसी द्वारा 100 करोड़ रूपए से उपर की परियोजनाएं स्वीकृत किए जा रहे हैं। बड़ी आईटी परियोजनाओं के संबंध में पहले से सशक्त समिति अनुमोदन की अनिवार्यता होने से अनुमोदन प्रक्रिया का डुप्लिकेशन होता है। इस कारण सशक्त समिति को समाप्त करने का निर्णय लिया।

     छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ता मामलों की समयबद्ध सुनवाई के लिए सदस्य का एक नवीन पद सृजित करने का निर्णय लिया गया।

     खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के समर्थन मूल्य योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की अनुशंसा दर को स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया।

     छत्तीसगढ़ श्रम विधियां संशोधन एवं विविध प्रकीर्ण उपबंध विधेयक-2025 के माध्यम से कारखाना अधिनियम-1948, औद्योगिक विवाद अधिनियम-1947 तथा ट्रेड यूनियन अधिनियम-1976 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

     रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1908 (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

     रजिस्ट्री ऑफिसों के नियमित रूप से संचालन के लिए वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग में उप पंजीयक के पदोन्नति श्रेणी के रिक्त 9 पदों की पूर्ति के लिए पांच वर्ष की अर्हकारी सेवा में एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

     राज्य में 01 नवम्बर 2024 से औद्योगिक विकास नीति 2024-30 प्रभावशील है। इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम-2002 में प्रस्तावित संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

     छत्तीसगढ़ सरकार एवं व्यक्ति विकास केन्द्र इंडिया (द आर्ट ऑफ लिविंग) के मध्य आजीविका सृजन एवं ग्रामीण छत्तीसगढ़ का कल्याण विषयक एमओयू के लिए राज्य सरकार के सुशासन एवं अभिसरण विभाग को अधिकृत किया गया।

    Post Views: 430
    breaking news Cabinet Breaking Cabnet Meeting Cg news chhattisgarh CM Say Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Today Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    “जब संकटों के बीच बनता है शरणागति का योग” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय –

    May 18, 2026

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    “जब संकटों के बीच बनता है शरणागति का योग” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय –

    By DabangMay 18, 20260

    ज्योतिष शास्त्र में सातवां भाव (सप्तम) सांसारिक साझेदारी, विवाह, लोक-व्यवहार और दुनिया से मिलने वाले…

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.