मनेन्द्रगढ़ :- मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास एक भीषण बस हादसा हो गया है। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत की बात सामने आई थी, वहीं अब हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 होने की खबर मिल रही है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से मनेंद्रगढ़ के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में करीब 15 यात्रियों के घायल होने की शुरुआती जानकारी सामने आई है। हालांकि, मृतकों और घायलों की अंतिम संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

