रायपुर : निरीक्षक राकेश चौबे के काली करतूत को उजागर किया था। न्यूज प्रसारित होने के बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निरीक्षक राकेश चौबे को निलंबित कर दिया है। बता दें कि निरीक्षक ने शराब के नशे में धूत होकर महिला हॉस्टल में जबरदस्ती घुसकर आदिवासी युवती से मारपीट कर रहा था। हॉस्टल संचालिका ने बातचीत पर बताया की निरीक्षक द्वारा यह कृत्य केवल उसकी गैर वाजिब मांगो को पूरी ना करने पर किया गया है।
TI Suspend: मामला देवेंद्र नगर क्षेत्र का है जहां ट्रैफिक मुख्यालय रायपुर में पदस्थ निरीक्षक राकेश चौबे द्वारा शुक्रवार को वर्दी में आकर जबरदस्ती अंबिकापुर निवासी आदिवासी महिला के घर पर संचालित हॉस्टल में घुसकर शराब के नशे में युवती से मारपीट व गाली गलौच किया, जहां पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हॉस्टल संचालिका ने बताया की निरीक्षक चौबे ने हॉस्टल में तोड़फोड़ भी की, इसके बाद अश्लील शब्दो का प्रयोग करते हुए जातिसूचक गाली भी आदिवासी युवती को दी।
निरीक्षक चौबे ने युवती को इस मामले की शिकायत कही पर भी करने पर झूठे मामले में फंसाने, अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले की शिकायत आदिवासी महिला ने एसएसपी रायपुर सहित अनुसूचित जाति जनजाति थाना व गंज थाने में की है। अब रायपुर एसएसपी ने एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव सस्पेंड कर दिया है।
देखें आदेश…

