खरोरा : राजधानी रायपुर से लगे खरोरा के मोतिमपुर खुर्द में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव घर पर ही मिले हैं। मृतकों में पति-पत्नी के साथ एक 3 साल बच्चा भी शामिल है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों के नाम 27 वर्षीय तुकेश सोनकेवरे, उनकी पत्नी 24 साल की निक्की उर्फ नितिक्षा सोनकेवरे और 3 साल का निहाल है। ग्राम मोतिमपुर खुर्द में तुकेश सोनकेवरे अपने परिवार के रहता था। वहीं देर सुबह तक उनके घर का दरवाजा बंद होने के कारण लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने देखा कि, एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बिस्तर पर पड़े थे। जहां पति मियार में फांसी से लटका पाया गया है, वहीं मां और बच्चे का शव बिस्तर पर मिला। महिला के मुंह से झाग निकलता दिख रहा है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, महिला और बच्चे को जहर देकर पति ने फांसी लगाई होगी। फिलहाल पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

