रायपुर : आदिवासी नेता अरविंद नेताम का कांग्रेस से इस्तीफे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान देते हुए तंज कसा है. सीएम भूपेश ने कहा, इस्तीफा देने में बहुत देर कर दिए. पार्टी विरोधी गतिविधियों में नेताम शामिल थे. कितने बार दल बदल चुके हैं. भानुप्रतापुर उपचुनाव के ही समय उन्होंने उम्मीदवार उतार दिया था. नेताम बीजेपी के इशारों पर चल रहे थे. उनकी लगातार बीजेपी के साथ बैठकें हो रही हैं. हम निष्कासित करते तो फिर किसी पार्टी में चले जाते. वही इस्तीफे के बाद अरविंद नेताम ने कहा, सामाजिक मुद्दों को लेकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. हमारे पास कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है. और हम समाज के लोगों की मदद करेंगे. हम आदिवासियों के हित में काम कर रहे हैं. बीजेपी के स्टेटमेंट को हम सुनते रहते हैं. कांग्रेस पार्टी को मुझे कुछ नहीं कहना है. ईमानदारी से कानून कायदा का पालन करें, जो आदिवासियों के हित में बना है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

