Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाई कहकर जिस पर किया भरोसा, उसी ने किया ऐसा कांड…, जानकर चौक जाएंगे आप, ऐसे बुझाता रहा अपनी हवस

    July 5, 2026

    CG: रेलवे स्टेशन बना ‘वॉटरफॉल प्वाइंट’, शेड से फूटा झरना, भीगे यात्री

    July 5, 2026

    सात माह की गर्भवती पत्नी पर पति ने किया जानलेवा हमला, चाकू से किये कई वार

    July 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: इस रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार
    Korba

    CG: इस रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, गाड़ी से कुचलकर ट्रांसपोर्टर की हत्या, आरोपी फरार

    DabangBy DabangJuly 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मीरा रिसॉर्ट में शुक्रवार देर रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।

    नशे में धुत एक ट्रांसपोर्टर ने मामूली विवाद के बाद दूसरे ट्रांसपोर्टर पर अपनी कैंपर गाड़ी चढ़ा दी। इस दर्दनाक हादसे में गाड़ी से कुचले जाने के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।

    मृतक की पहचान दीपका के गरुणनगर निवासी युवक उज्जवल सिंह (35) के रूप में हुई है, वो शादीशुदा था। उसके बच्चे भी हैं। वहीं, आरोपी की पहचान तुषार ढांढा (24) के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

    क्या है पूरा मामला

    जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात दीपका क्षेत्र के ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा का जन्मदिन था। पार्टी करने के लिए 20 से 25 युवक रात को मीरा रिसोर्ट पहुंचे थे। इनमें से अधिकतर लोग कोयला ट्रांसपोर्टर का काम करते हैं। उनकी गाड़ियां चलती हैं।

    इस दौरान देर रात तक पार्टी हुई। रात करीब 1:30 बजे किसी मामूली बात पर युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। तुषार ढांढा शराब के नशे में सामान तोड़ने लगा। रिसॉर्ट में भी लोगों से झगड़ा किया। ट्रांसपोर्टर्स के बीच आपस में विवाद काफी बढ़ गया।

    देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई। इसी अफरातफरी के बीच आरोपी तुषार ढांढा ने कैंपर वाहन को उज्जवल सिंह पर चढ़ा दिया। वाहन की चपेट में आने से उज्जवल को गंभीर चोटें आईं और उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद तुषार कैंपर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

    फरार आरोपी की तलाश जारी घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। दोस्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने तुषार ढांढा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है। पुलिस रिसोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पार्टी में शामिल बाकी युवकों से पूछताछ चल रही है।

    Post Views: 310
    Apradh Apradhi Arrested Birthday Party breaking news Cg news chhattisgarh Crime Crime news Firing Giraftar Hindi Khabar Hindi News Jurm Korba Korba breking news Korba news Korba resort Latest Khabar Latest news Meera resort Police Raipur Resort Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    भाई कहकर जिस पर किया भरोसा, उसी ने किया ऐसा कांड…, जानकर चौक जाएंगे आप, ऐसे बुझाता रहा अपनी हवस

    July 5, 2026

    CG: रेलवे स्टेशन बना ‘वॉटरफॉल प्वाइंट’, शेड से फूटा झरना, भीगे यात्री

    July 5, 2026

    सात माह की गर्भवती पत्नी पर पति ने किया जानलेवा हमला, चाकू से किये कई वार

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    भाई कहकर जिस पर किया भरोसा, उसी ने किया ऐसा कांड…, जानकर चौक जाएंगे आप, ऐसे बुझाता रहा अपनी हवस

    By DabangJuly 5, 20260

    ग्वालियर:- माधौगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। छात्रा…

    CG: रेलवे स्टेशन बना ‘वॉटरफॉल प्वाइंट’, शेड से फूटा झरना, भीगे यात्री

    July 5, 2026

    सात माह की गर्भवती पत्नी पर पति ने किया जानलेवा हमला, चाकू से किये कई वार

    July 5, 2026

    CG: लव जिहाद पर बड़ा प्रहार!.. मौलानाओं की मनमर्जी पर सख्ती, सरकार बदल रही मुस्लिमों में निकाह के नियम, पढ़ें कैसे

    July 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.