Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    May 4, 2026

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG : बीजेपी नेता पर शिक्षिकाओं को धमकाने और मारपीट करने का आरोप वीडियो वायरल ….
    जुर्म

    CG : बीजेपी नेता पर शिक्षिकाओं को धमकाने और मारपीट करने का आरोप वीडियो वायरल ….

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर : शहर में श्री पद्माक्षी ग्लोबल पब्लिक स्कूल के स्टाफ के साथ मारपीट और शिक्षिकाओं को धमकाने के मामले में बीजेपी नेता धनंजय गिरी गोस्वामी के खिलाफ सकरी और तोरवा थाने में दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं. बता दें कि बीते दिनों धनंजय गोस्वामी ने स्कूल स्टाफ के घर पर घुसकर मारपीट की और शिक्षिकाओं को उनकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी.

    घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षिकाओं ने एसपी और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने गुंडागर्दी और चारित्रिक हनन की कोशिश का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ महिलाओं की लज्जा भंग करने समेत अन्य धाराओं के तहत सकरी और तोरवा थाने में मामला दर्ज किया गया है.

    स्कूल प्रबंधन ने लगाए गंभीर आरोप

    उस्लापुर स्थित श्री पद्माक्षी ग्लोबल स्कूल की प्राचार्य श्वेता सिंह ने स्कूल स्टाफ के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर धनंजय गोस्वामी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. बीते 28 फरवरी को स्कूल परिसर के अंदर धनंजय गोस्वामी ने अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूल शिक्षक के साथ मारपीट की. इसके बाद 3 मार्च को सोशल मीडिया पर स्कूल के शिक्षक और शिक्षिका के बीच हुई व्हाट्सएप चैट को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत कर अन्य शिक्षिकाओं के चारित्रिक हनन का प्रयास किया.

    चूंकि धनंजय गोस्वामी राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ा व्यक्ति है, इसलिए भविष्य में वह किसी के भी खिलाफ झूठे आरोप लगा सकता है और स्कूल स्टाफ या उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर सकता है. स्कूल प्रबंधन ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी. जिसके बाद अब मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

    Post Views: 545
    Bilaspur BJP BJP Neta breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Maar pit Raipur School Social Causes Social Media Post Social Media Video Vireal Social Media Viral Social Media Viral Post Social Media X Viral Teacher Today Today khabar Today news Torva दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    May 4, 2026

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Mahasamund

    CG: मादा नीलगाय की हत्या के बाद पकाने की थी तैयारी, 2 गिरफ्तार, 4 फरार

    By DabangMay 4, 20260

    महासमुंद:- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा वन क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने…

    भतीजे ने प्रेमिका के साथ मिलकर की काका की हत्या, पहले गला दबाया फिर दो दिन बाद शव खेत में फेंका

    May 4, 2026

    इस योजना के तहत बेटियों को मिल रहे 1 लाख रुपये, क्या आपका परिवार भी है पात्र? ऐसे करें आवेदन

    May 4, 2026

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.