सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ के सुरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक खड़े ट्रक से टकराने के कारण बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। यह घटना प्रतापपुर थाना इलाके में हुई है।
लापरवाही ने ली तीन जान
जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह ट्रक ड्राइवर की बड़ी लापरवाही रही। आरोपी ड्राइवर ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर ट्रक को सड़क पर ही लावारिस छोड़कर फरार हो गया। इसी दौरान एक ही बाइक पर सवार होकर आ रहे चार युवक सड़क पर खड़े इस ट्रक से सीधे जा टकराए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
CG: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने फूंका ट्रक
Accident Bada hadsa Big accident Big Road Accident breaking news CG Cg news Chhattisgadh Chhattisgadh accident news Chhattisgadh police chhattisgarh Dardnak hadsa Hadsa Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Road accident Surajpur Surajpur news Today accident news Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी

