धमतरी:- नगरी रेंज क्षेत्र में दो दंतैल हाथियों की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. ये हाथी जंगल से निकलकर सड़कों को पार करते हुए भी नजर आए, जिसका वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सतर्कता और बढ़ा दी गई है.
तुमबहरा क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी
हाथियों की हलचल नगरी रेंज के तुमबहरा क्षेत्र में लगातार बनी हुई है. स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है.
इन गांवों में अलर्ट जारी
⦁ तुमबहरा
⦁ मटियाबहरा
⦁ चारगांव
भैंसामुड़ा
⦁ संबलपुर
⦁ अमाली
⦁ छिपली
⦁ गोरेगांव
ग्रामीणों से अपील
वन विभाग द्वारा गांव-गांव में मुनादी कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे हाथियों के नजदीक न जाएं और किसी भी तरह से उन्हें परेशान करने की कोशिश न करें. बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से घर के अंदर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.
नगरी और दुगली रेंज में सतर्कता
नगरी रेंज से लगा हुआ दुगली रेंज क्षेत्र भी संवेदनशील हो गया है, जहां हाथियों के मूवमेंट की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में वन विभाग ने दोनों रेंज क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है.
