Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, June 7
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: खेत गई महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला, दो की मौत, अपनी जान देकर पिता ने पुत्र को बचाया, गाँव मे पसरा मातम
    Rajnandgaon

    CG: खेत गई महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला, दो की मौत, अपनी जान देकर पिता ने पुत्र को बचाया, गाँव मे पसरा मातम

    DabangBy DabangOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव:- शहर के नवागांव वार्ड में बीड़ी श्रमिक कॉलोनी के समीप रहने वाली एक महिला और एक युवक की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई। दो मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मधुमक्खियों के हमले में अपने पुत्र को बचाने एक पिता की जान चली गई। इस इस हृदय विदारक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

    सुबह रोज की तरह नवागांव बीडी कॉलोनी के समीप रहने वाली 5 महिलाएं खेत पर काम करने गई हुई थी। सुबह लगभग 10 बजे के करीब रेलवे ट्रैक के समीप लगे खेत के मेड़ पर पहुंचकर महिलाएं अपना टिफिन, मोबाइल फोन और मोरा मेड़ पर रख रही थी तभी सैकड़ो मधुमक्खियां ने भून -भुनाते हुए इन पांच महिलाओं पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के द्वारा काटे जाने से महिलाओं में अफरा- तफरी मच गई।

    जान बचाकर भागने के फेर में खेत की मेड़ के समीप ही तीन महिलाएं गिर गई। वही दो महिला वहां से भागते हुए मदद के लिए चीख -पुकार करने लगी। तभी रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे कुछ मजदूरों ने महिलाओं के परिजनों को फोन किया। तब तक मधुमक्खी का शिकार हुई तीन अन्य महिलाएं भी कुछ दूर आई और गांव वालों की सहायता से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तीनों महिलाओं को काफी मधुमक्खियों ने काटा था। जिनकी हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    पिता ने पुत्र को बचाया

    इधर मधुमक्खी के हमले के बाद महिलाओं के द्वारा मेड़ पर छोड़े गए सामान को लाने सुनीति यदु का पुत्र शिव यदु अपने 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू यदु के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया। उसके पहुंचते ही मधुमक्खियों ने उस पर भी हमला कर दिया। हालांकि उसने ऐतिहातन कंबल ओढ़ रखा था लेकिन मधुमक्खी ने साथ पहुंचे उनके पुत्र बिट्टू पर भी हमला किया तो शिव यदु ने अपना कंबल निकाल कर अपने पुत्र को ओढ़ा दिया। इस दौरान सैकड़ो मधुमक्खियों के एक साथ हमले की वजह से शिव यदु बुरी तरह घायल हो गया। जैसे तैसे वह अपने पुत्र को लेकर घर पहुंचा और फिर यहां से दोनों पिता और पुत्र को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात लगभग 9 बजे के आसपास शिव यदु की मौत हो गई।

    Post Views: 370
    breaking news Cg news chhattisgarh Dardnak hadsa Hadsa Hamla Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Madhumakkhi Raipur Rajnandgav Today big news Today breaking news Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    June 7, 2026

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बिजली के खंभे से बांधकर बेदम पिटाई, इस मेडिकल कॉलेज परिसर में बर्बरता

    By DabangJune 7, 20260

    कोरबा:- मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरी के इल्जाम में युवक की बेदम पिटाई वहां मौजूद…

    CG: राशनकार्ड से जुड़ी बड़ी खबर: नाम जोड़ने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे होगा काम

    June 7, 2026

    सूर्य दिलाएंगे अकूत दौलत: वर्ष 2026 में करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

    June 7, 2026

    आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचने के लिए आज ही इंस्टाल करें ये खास एप, जानिए बचाव के अन्य तरीके

    June 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.