रायपुर :- राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उरकुरा सीतला पारा इलाके की बताई जा रही है। मृतक की पहचान जोहर निषाद के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही पुलिस घटना के पीछे की वजह जानने में जुटी हुई है।

