सूरजपुर:- छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के असर और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का प्रस्तावित दौरा स्थगित हो गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रायपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर को टेकऑफ की अनुमति नहीं मिल सकी.
वर्चुअल माध्यम से जुड़कर किया लोकार्पण और शिलान्यास
अर्नब तूफान की वजह से छत्तीसगढ़ में भी मौसम खराब हो गया है. ऐसे में सीएम साय का जिलों का दौरा रद्द हो गया है. आंधी तूफान की वजह से मुख्यमंत्री विष्णुे देव साय कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े. दरअसल खराब मौसम के कारण सीएम के हेलीकॉप्टर को टेक ऑफ की परमिशन नहीं मिली. सूरजपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली 208 करोड़ बीस लाख के विकास कार्यो का शिलान्यास और 2 करोड़ 45 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री विष्णु देव के साथ महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी वर्चुअली इस कार्यक्रम में जुड़े.
बलरामपुर का दौरा भी रद्द
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव बलरामपुर जिले के प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 202 करोड़ 65 लाख के 2009 विकास कार्यों की सौगात देने दौरे पर आ रहे थे, लेकिन उनका दौरा रद्द हो गया.

