Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    घर में चल रही ‘मिनी करेंसी फैक्ट्री’ पर पुलिस का बड़ा छापा, 6.54 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    प्रदेश की भाजपा नेत्री ने कारोबारी को बुलाया सुनसान जगह पर, फिर बनाया न्यूड वीडियो’ इसके बाद शुरू हुआ असली खेल

    May 15, 2026

    प्लेआफ की उम्मीदों को मजबूत करने के इरादे से उतरेगा सी एस के : क्रिकेट समीक्षक गिरीश पाण्डेय

    May 15, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: लाल आतंक को एक और बड़ा झटका… अब इस जिले में नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई वारदातों को दे चुके थे अंजाम
    Kanker

    CG: लाल आतंक को एक और बड़ा झटका… अब इस जिले में नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई वारदातों को दे चुके थे अंजाम

    DabangBy DabangMarch 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांकेर:- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। यहां तीन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है। देखा जा रहा है कि, राज्य में लगातार नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। इससे पहले, कांकेर जिला अंतर्गत दो दिनों में राजनांदगांव–कांकेर बॉर्डर डिवीजन के 05 माओवादी कैडर और मिलिट्री कंपनी-05 के 01 कैडर ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला लेते हुए आत्मसमर्पण किया।

    नक्सलियों ने किया सरेंडर

    सरेंडर करने वालों की पहचान संगीता कुंजाम, संजू और लखमू के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान और सरकार की पुनर्वास नीति का असर अब साफ दिखाई देने लगा है, जिसके चलते नक्सली संगठन से जुड़े लोग आत्मसमर्पण कर रहे हैं। बता दें कि, इन तीनों ने परतापुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीनों नक्सलियों ने बिना किसी हथियार के सरेंडर किया। कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे।

    लगातार सरेंडर कर रहे नक्सली

    नक्सल कमांडर पापराव के आत्मसमर्पण के बाद छत्तीसगढ़ में अब कोई भी बड़ा नक्सली लीडर नहीं बचा है। इसी वजह से ऐसा माना जा रहा है कि, अब प्रदेश में नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका हैं। पापराव के सरेंडर के बाद कुछ दिनों पहले, कांकेर जिला अंतर्गत दो दिनों में राजनांदगांव–कांकेर बॉर्डर डिवीजन के 05 माओवादी कैडर और मिलिट्री कंपनी-05 के 01 कैडर ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला लेते हुए आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में परतापुर एरिया कमेटी की स्वरूपा उसेंडी के ऊपर 8 लाख और अन्य नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था। कुल 33 लाख के इनामी माओवादियों ने एसपी के सामने सरेंडर किया।

    हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने पहुंचे नक्सली

    आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सीएम मंगेश पोडियमी, एसीएम गणेश वीके, एसीएम मंगती जुर्री, एसीएम हिडमे मरकाम उर्फ सुनीता, एसीएम राजे और पीपीसीएम स्वरूपा उसेंडी शामिल है। इन नक्सलियों ने तीन हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली अपने साथ 01 नग एसएलआर और दो नग 303 राइफल लेकर पहुंचे थे।

    Post Views: 140
    Atmsamarpan breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Kanker Kanker news Lal atank Latest Khabar Latest news Maowadi Naksali Raipur Sarendar Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    घर में चल रही ‘मिनी करेंसी फैक्ट्री’ पर पुलिस का बड़ा छापा, 6.54 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    प्रदेश की भाजपा नेत्री ने कारोबारी को बुलाया सुनसान जगह पर, फिर बनाया न्यूड वीडियो’ इसके बाद शुरू हुआ असली खेल

    May 15, 2026

    प्लेआफ की उम्मीदों को मजबूत करने के इरादे से उतरेगा सी एस के : क्रिकेट समीक्षक गिरीश पाण्डेय

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Kanker

    घर में चल रही ‘मिनी करेंसी फैक्ट्री’ पर पुलिस का बड़ा छापा, 6.54 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार

    By DabangMay 15, 20260

    कांकेर:- पुलिस ने जिले में नकली नोटों के काले कारोबार का सनसनीखेज खुलासा करते हुए…

    प्रदेश की भाजपा नेत्री ने कारोबारी को बुलाया सुनसान जगह पर, फिर बनाया न्यूड वीडियो’ इसके बाद शुरू हुआ असली खेल

    May 15, 2026

    प्लेआफ की उम्मीदों को मजबूत करने के इरादे से उतरेगा सी एस के : क्रिकेट समीक्षक गिरीश पाण्डेय

    May 15, 2026

    निर्वस्त्र हालत में मिली महिला अधिवक्ता की लाश, तीन दिन पहले मिले शव पर मचा बवाल, अधिवक्ताओं ने एसपी ऑफिस

    May 15, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.