Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: सभी शराब दुकानों को बंद करने का ऐलान, इतने दिनों तक नहीं होगी बिक्री
    Raipur

    CG: सभी शराब दुकानों को बंद करने का ऐलान, इतने दिनों तक नहीं होगी बिक्री

    DabangBy DabangFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंबिकापुर:- छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले मैनपाट महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कानून व्यवस्था एवं लोक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत ने तीन दिनों के लिए क्षेत्र की शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

    जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप-धारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 13, 14 और 15 फरवरी को रोपाखार मैनपाट में संचालित एफएल-1 घघ-कम्पोजिट (कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान रोपाखार) को पूर्णतः बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस अवधि में मदिरा के विक्रय, परिवहन और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    छत्तीसगढ़ का ‘शिमला’ और ‘छोटा तिब्बत’ कहे जाने वाले मैनपाट में यह महोत्सव रोपाखार जलाशय के समीप आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। राज्य शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय कला-संस्कृति की प्रस्तुति और पर्यटन को बढ़ावा देने से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रशासन ने महोत्सव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

    मेला, फूड जोन, बोटिंग रहेंगे मुख्य आकर्षण

    महोत्सव के दौरान ओपन कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। महोत्सव स्थल पर विशाल मेला लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, वहीं फूड जोन की भी उत्तम व्यवस्था होगी। इस दौरान रोपाखार जलाशय में बोटिंग की भी व्यवस्था की गई है। वहीं इस दौरान फैंसी पतंग उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा।

    विभागीय स्टॉल में दिखेगी विकास की झलक

    कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, जेल विभाग, रेशम विभाग, समाज कल्याण विभाग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल शामिल है।

    Post Views: 245
    breaking news Cg news chhattisgarh Closed Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Sharab dukan Sharab dukan closed Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हेल्थ

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    By DabangMay 18, 20260

    पेरिफेरल आर्टरी डिजीज ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें धमनियों में फैट…

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.