रायपुर:- देश के कई राज्यों में इस समय भारी बारी का दौर जारी है। कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है। तो कई बाढ़ की वजह से सैकड़ों लोग प्रभावित हो गए हैं। भारी बारिश के चलते कई राज्यों में स्कूलों और कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां पिछले दिनों लगातार बारिश के बाद दो दिनों से बारिश थमी हुई है। जिससे उसम और गर्मी फिर बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून आज से फिर एक्टिव होने जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने पिछले आज कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक बारिश का दायरा बढ़ेगा।

