सूरजपुर :- जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा रामानुजनगर थाना क्षेत्र के महंगई बाजार के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक सवार प्रसिद्ध देवगढ़ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक देवगढ़ धाम की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी दर्शन के बाद वापस लौट रही थी। महंगई बाजार के समीप दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद रामानुजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

