कोरबा : जिले के एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में जबरदस्त हादसा हुआ है। ट्रेलर की चपेट में आने से कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुंशी का काम करने वाले एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद खदान में कोहराम मच गया और सहकर्मियों ने चक्काजाम कर दिया। बता दें कि मृतक का नाम विनय कुमार निवासी घुड़देवा है, जो बारिश से बचने के लिए ट्रेलर के पीछे बैठा था। तभी चालक ने वाहन को पीछे किया जिसके नीचे दबने से मुंशी की मौत हो गई। युवक की मौत होने के बाद सहकर्मी आक्रोशित हो गए और सतर्कता चौक पर चक्काजाम करने के साथ ही प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। विरोध प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी केके वर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाईश देते हुए शव को मौके से उठाकर विकास नगर स्थत मर्च्युरी ले आए। कुसमुंडा प्रबंधन द्वारा मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपयों की सहायता राशि दी, तब जाकर मामला शांत हुआ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

