रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर की ITI कॉलोनी में बुधवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक घर में अचानक एयर कंडीशनर (AC) के कंप्रेसर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे में पुरुषोत्तम पटेल की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा राजवीर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर के समय अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोगों को पहले लगा कि किसी गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। लोग जब मौके पर पहुंचे तो घर के भीतर अफरा-तफरी का माहौल था। हादसे में पुरुषोत्तम पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

