बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में स्मार्टफोन की बैटरी ब्लास्ट हो गया है। जिससे पूरी दुकान में धुआं-धुआं हो गया। घटना में दुकानदार और ग्राहक बाल-बाल बचें युवक दुकान में मोबाइल बनवाने गया था. इस दौरान अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई. मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बैटरी ब्लास्ट होते दिख रहा है. ब्लास्ट होते ही लोग भागने लगे.जिस समय युवक दुकान में मोबाइल बनवाने पहुंचा था, उस समय वहां और भी लोग मौजूद थे.उनके सामने ही दुकान संचालक ने मोबाइल की बैटरी जैसे ही खोलकर देखा तब अचानक बैटरी फट गई. धमाका सुनकर दुकान में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. वहीं, दुकान के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में जुट गए.
