रायपुर:- छत्तीसगढ़ के Dhamtari जिले के ग्राम करेली बड़ी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक 2 से 3 साल की बच्ची फ्रूटी पी रही थी, तभी परिवार को पैकेट के अंदर छिपकली जैसा संदिग्ध कीड़ा दिखाई दिया।
परिजनों का कहना है कि यह फ्रूटी गांव की एक किराना दुकान से खरीदी गई थी। बच्ची ने थोड़ी मात्रा में पेय पदार्थ पी भी लिया था, जिसके बाद पैकेट में यह संदिग्ध चीज दिखी तो परिवार घबरा गया।घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे तुरंत मगरलोड स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को निगरानी में रखा है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.इस घटना के बाद गांव में नाराजगी है और लोग कंपनी की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। मामला अब खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को जांच के लिए भेज दिया गया है।

