कोंडागांव :- जिले के उरंदाबेड़ा सीएएफ कैंप में पदस्थ एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा मर्च्युरी पहुंचे और मृतक जवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। एसपी ने मामले में बारीकी से जांच के निर्देश दे दिए हैं।
वीओ:- कोंडागांव जिले के उरंदाबेड़ा स्थित सीएएफ कैंप में उस समय हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी पर तैनात जवान जोगेंद्र नेताम ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद जवान मौके की ओर दौड़े और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा मर्च्युरी पहुंचे और मृतक जवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
एसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला निजी कारणों से तनाव में आकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहन जांच करेगी। इसके लिए पुरंदेश्वर थाना प्रभारी को विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। जवान के इस आत्मघाती कदम के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

