दंतेवाड़ा :- अपराध को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ता ही जा रहा है, लगातार अपराधी हत्या, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, ऐसा ही एक मामला दंतेवाड़ा जिले से सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मां के सिर पर डंडे से किया वार
मिली जानकारी के अनुसार, घटना भांसी थाना क्षेत्र के धुरली गांव का है। बताया जाता है कि आरोपी ने शराब के नशे में अपनी मां से खाना मांगा। खाना नहीं मिलने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और पास में रखे बांस के डंडे से माँ के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

