रायपुर :- राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्याम स्क्वायर के ईसावा स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, अवैध गतिविधियों के लिए पर्चेस टेस्ट के दौरान एडवांस पैसे लिए जाने की जानकारी सामने आई थी, जिसमें पाइंटर भेजकर सौदा करवाया गया। जिसके एवज में स्पा में मौजूद लोगों ने एडवांस पैसे भी लिए, पाइंट क्लियर होने के बाद महिला DSP के नेतृत्व में बनी स्पेशल टीम ने श्याम स्कायर के तीसरे फ्लोर में संचालित स्पा पर दबिश दी। जहां अवैध गतिविधियों में लिप्त स्पा मैनेजर और तीन महिलाओं कों हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई
जांच में खुलासा हुआ कि स्पा के संचालन हरविंदर सिंह ग्रोवर द्वारा किया जा रहा है। जिसके बाद देर रात पुलिस ने ईसावा स्पा के संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर और मैनेजर मुकेश वर्मा के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए मैनेजर मुकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मुकेश वर्मा भिलाई-03 के पचपेडी इलाके का निवासी है।वहीं, हिरासत में ली गई तीन महिलाओं में से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, जबकि दो महिलाएं रायपुर के भाठागांव और खम्हारडीह इलाके की निवासी बताई जा रही हैं।
मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज
पुलिस ने नये कानून के तहत महिलाओ की शिकायत पर संचालक और मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। फिलहाल देवेन्द्रनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्पा सेंटर में चल रही गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।

