Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026

    CG: फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़ा हादसा, जवान के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

    May 4, 2026

    CG: ठुकरा के मेरा प्यार….: अफसर बनते ही बेवफा हो गया ब्वायफ्रेंड, पढ़ाई के दौरान शादी का वादा कर किया कई बार रेप, फिर नौकरी लगते ही कर दिया इंकार

    May 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: इस बैंक में 1.38 करोड़ का महाघोटाला, बैंक की डिप्टी मैनेजर पति संग फरार, गोल्ड लोन और FD में बड़ी हेराफेरी
    Bilaspur

    CG: इस बैंक में 1.38 करोड़ का महाघोटाला, बैंक की डिप्टी मैनेजर पति संग फरार, गोल्ड लोन और FD में बड़ी हेराफेरी

    DabangBy DabangMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर:- जिले में ICICI Bank की मंगला शाखा से जुड़ा एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है, जिसने बैंकिंग सिस्टम और ग्राहकों के भरोसे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि बैंक की डिप्टी ब्रांच मैनेजर तनीषा अग्रवाल ने अपने पति और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर करीब 1 करोड़ 38 लाख रुपए की हेराफेरी की और अब फरार हो गई है। इस पूरे मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर इस घोटाले और हेराफेरी की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां मंगला स्थित शाखा के वर्तमान ब्रांच मैनेजर अरूप पाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर 2025 को नियमित बैंकिंग कार्यों के दौरान जब वित्तीय लेन-देन रिपोर्ट की समीक्षा की गई, तो उसमें गंभीर गड़बड़ी सामने आई। रिपोर्ट का अंतिम पन्ना गायब था, जिसे जानबूझकर हटाया गया था। आगे की जांच में खुलासा हुआ कि गोल्ड लोन से जुड़े चार पाउच में असली जेवरों की जगह नकली आभूषण रखे गए थे।

    इससे साफ हुआ कि ग्राहकों का असली सोना गायब कर दिया गया है। यही नहीं, जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी हस्ताक्षर कर 87.95 लाख रुपए के 14 अवैध ट्रांजेक्शन किए गए। एक महिला ग्राहक के साथ भी बड़ा धोखा हुआ, जिसकी एफडी पर ओवरड्राफ्ट लेकर उसकी 30 लाख की जमा राशि में से 28.29 लाख रुपए बिना अनुमति निकाल लिए गए। कई अन्य ग्राहकों के फिक्स्ड डिपॉजिट और निवेश से जुड़े दस्तावेज और वाउचर भी बैंक रिकॉर्ड से गायब पाए गए हैं।

    जांच में सामने आया कि यह पूरा खेल अगस्त 2024 से सितंबर 2025 के बीच योजनाबद्ध तरीके से किया गया। आरोप है कि डिप्टी ब्रांच मैनेजर ग्राहकों के घर जाकर बैंकिंग सेवा देने के नाम पर उनके मोबाइल एप का एक्सेस लेती थी और उसी के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम देती थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि आरोपी महिला, उसके पति और अन्य के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों मुख्य आरोपी 22 सितंबर 2025 से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

    Post Views: 230
    Apradh Apradhi Bank Bank account Bilaspur Bilaspur news breaking news Cg news chhattisgarh Dipty mannager Farar FD FD loan froud Gold loan Herafery Hindi Khabar Hindi News Icici bank Jach Latest Khabar Latest news Police Raipur Shakha prabandhak Thagi Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    May 4, 2026

    CG: फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़ा हादसा, जवान के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

    May 4, 2026

    CG: ठुकरा के मेरा प्यार….: अफसर बनते ही बेवफा हो गया ब्वायफ्रेंड, पढ़ाई के दौरान शादी का वादा कर किया कई बार रेप, फिर नौकरी लगते ही कर दिया इंकार

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ऑटोमोबाइल

    Tata ने अपनी Curvv EV के SeriesX वेरिएंट किए लॉन्च, कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू

    By DabangMay 4, 20260

    हैदराबाद:- स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने भारत में नई ‘सीरीज़’ वेरिएंट्स को लॉन्च…

    CG: फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान बड़ा हादसा, जवान के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर

    May 4, 2026

    CG: ठुकरा के मेरा प्यार….: अफसर बनते ही बेवफा हो गया ब्वायफ्रेंड, पढ़ाई के दौरान शादी का वादा कर किया कई बार रेप, फिर नौकरी लगते ही कर दिया इंकार

    May 4, 2026

    CG: नग्न हालत में महिला की लाश मिली, रेप के बाद हत्या की आशंका

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.