रायपुर:- पत्नी के संबंध बनाने से इन्कार करने पर फावड़े से हमला कर हत्या करने वाले 75 वर्षीय पति को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश बृजेश राय की अदालत ने बुधवार को अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सातपारा निवासी खोरबाहरा बंजारे को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन सश्रम कारावास और 500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। घटना 28 और 29 मई 2024 की दरमियानी रात की है।
अभियोजन के अनुसार, खोरबाहरा ने पत्नी रेवती बाई से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी। पत्नी ने उम्र का हवाला देते हुए इसका विरोध किया और पति को डांटने के साथ थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज खोरबाहरा ने घर में रखे फावड़े से रेवती बाई पर हमला कर दिया।

