जांजगीर चांपा:- छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से बड़ी घटना सामने आई है. एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई है. जिन लोगों की हत्या की गई है उनमें बुजुर्ग पति पत्नी और नाबालिग नाती नातिन शामिल है. हत्या की इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.
शिवरीनारायण में चार हत्याओं से सनसनी
मर्डर की ये घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के भवंतरा गांव में हुई है. बुधवार की रात चारों एक निर्माणाधीन मकान में सोए हुए थे. गुरुवार सुबह चारों की लाशें घर में पड़ी मिली. जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया. पूरा गांव घटनास्थल पर इकट्ठा हो गया है. गांव वालों ने शिवरीनारायण पुलिस को सूचना दी.
मृतकों के नाम और उम्र
मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप उम्र 65 वर्ष, पत्नी शांति बाई 62 वर्ष, नाती पीताम्बर कश्यप उम्र 17 वर्ष और नातिन कुमारी मोगरा 13 वर्ष के रूप में हुई है.

