बलौदा बाजार:- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम सेमरिया में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक हादसा हो गया। खेत में पूजा करने गए 15 वर्षीय छात्र की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
आकाशीय बिजली की चपेट में आया छात्र
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान योनेश कन्नौजे, पिता राजूराम कन्नौजे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, छात्र दोपहर करीब 1:30 बजे खेत में पूजा करने गया था। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और करीब 2:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया।
पलारी पुलिस ने शुरू की जांच
आकाशीय बिजली गिरने के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

