Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए।

    July 2, 2026

    CG: फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

    July 2, 2026

    CG: सिंचाई विभाग का बाबू दुर्ग में रिश्वत लेते गिरफ्तार, जीपीएफ का पैसा निकालने के लिए मांगी घूस

    July 2, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, July 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: अजगर के 14 अंडे मिले, गांव में लगी भीड़ — सर्परक्षक समिति ने किया रेस्क्यू
    Raigarh

    CG: अजगर के 14 अंडे मिले, गांव में लगी भीड़ — सर्परक्षक समिति ने किया रेस्क्यू

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJuly 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले कुछ सालों मंे सांपो की संख्या बढ़ी है। हर दिन इन्हें पकड़ने के लिए सर्परक्षक समिति के पास रेस्क्यू काॅल भी आते हैं। आज भी एक रेस्क्यू काॅल आया कि खेत में एक बड़ा अजगर है, और वहां उसके अंडे हैं। जब समिति के सदस्य वहां पहुंचे, तो अजगर तो नहीं मिला, लेकिन वहां अजगर के 14 अंडे मिले।

    सर्परक्षक समिति की टीम के पास दोपहर में कुर्मापाली गांव से श्वेता साव ने रेस्क्यू के लिए काॅल किया था। समिति के अध्यक्ष लोकेश मालाकार समेत उनकी टीम वहां पहुंची। टीम अजगर का रेस्क्यू कर उसे दूर सुरक्षित छोड़ने की सोच रही थी, लेकिन जिस जगह पर उसे देखा गया था, वहां अजगर नहीं मिला। उसके बजाए वहां अजगर के 14 अंडे मिले। सर्परक्षक समिति की टीम ने देखा अंडा पानी में गिला हो रहा है और दो अंडे ज्यादा गिले होकर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में तत्काल उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला गया।ग्रामीणों की भीड़ लगी अजगर के अंडो को देखने के लिए गांव के काफी लोग इक्ट्ठा हो चुके थे। टीम के साथ कुर्मापाली क्षेत्र के बीटगार्ड भी मौजूद थे। इसके बाद उन्हें सुरक्षित इंदिरा विहार लाया गया। जहां उसे सुरक्षित पैरा में रखा गया।

    सर्परक्षक समिति की टीम द्वारा अजगर के अंडो को बल्ब के नीचे रखने कहा गया और इंदिरा विहार वनकर्मियों की निगरानी में दिया गया। जिसे लगातार सर्परक्षक समिति के सदस्य देखने के लिए पहुंचेंगे और जब उसमें से अजगर के बच्चे निकलेंगे तो उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।सर्परक्षक समिति के अध्यक्ष ने बताया कि 50 से 90 दिन में अजगर के अंडो से बच्चे बाहर निकलते हैं। अभी जो अंडा मिला है, वह करीब 15-20 दिन के भीतर का है। उन्होंने बताया कि अजगर के कई प्राजाति होते हैं और हमारे क्षेत्र में पाए जाने वाले अजगर समान्य रूप से 12 से 20 तक अंडे देते हैं। वैसे अजगर की और बहुत सी प्राजाति है जो 100 तक अंडे दे सकते हैं।

    इंदिरा विहार प्रभारी भूषण जांगड़े ने बताया कि सर्परक्षक समिति के टीम ने अजगर का अंडा लाया था। जिसे यहां एक कमरे में पैरा में रखा गया है। इसके लिए 100 वाॅट का बल्ब भी लगाया जा रहा है। ताकि निश्चित तापमान उन्हें मिल सके.सर्परक्षक समिति के अध्यक्ष लोकेश मालाकार ने बताया कि अजगर के और उसके अंडो के लिए रेस्क्यू काॅल आया था। खेत में पड़े 14 अंडो में 2 अंडे गिले होकर क्षतिग्रस्त हो रहे थे। जिन्हें इंदिरा विहार में रखा गया है। लगातार उन पर नजर रखा जाएगा। इस सीजन में कई रेस्क्यू काॅल हर दिन आते हैं।

    Post Views: 480
    14 ande Ajagar Anda breaking news Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Kurmapali Latest Khabar Latest news Raigadh Raipur Resq Saap Sarprakshak samiti Snake Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए।

    July 2, 2026

    CG: फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

    July 2, 2026

    CG: सिंचाई विभाग का बाबू दुर्ग में रिश्वत लेते गिरफ्तार, जीपीएफ का पैसा निकालने के लिए मांगी घूस

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए।

    By DabangJuly 2, 20260

    रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ने…

    CG: फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

    July 2, 2026

    CG: सिंचाई विभाग का बाबू दुर्ग में रिश्वत लेते गिरफ्तार, जीपीएफ का पैसा निकालने के लिए मांगी घूस

    July 2, 2026

    CG: इन 4 जिलों में खनिज विभाग का छापा, सीएम के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    July 2, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.