Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बदमाशों का कहर, ASI के बेटे पर चढ़ाई गाड़ी, पीछा करने वाले दोस्त को अगवा करके की पिटाई

    June 8, 2026

    दहशत से तेज की धार तक: मोक्ष त्रिकोण और माँ दुर्गा का अट्टहास✍️ आचार्य पं गिरीश पाण्डेय

    June 8, 2026

    CG: अंडा सब्जी नहीं बनी तो भड़का पति, पत्नी पर फेंका खौलता पानी

    June 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, June 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: सीएफ जवान ने घर में लगाई फांसी, बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद उठाया आत्मघाती कदम
    Dhamtari

    CG: सीएफ जवान ने घर में लगाई फांसी, बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

    DabangBy DabangMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी : जिले में एक सीएफ जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। बताया जा रहा है कि जवान ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जवान की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान का नाम जागेश्वर प्रसाद ठाकुर था, जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएफ) की अंबिकापुर स्थित 10वीं बटालियन में पदस्थ था। हाल ही में उसकी ड्यूटी पश्चिम बंगाल में चुनाव कार्य के लिए लगाई गई थी। चुनाव ड्यूटी पूरी करने के बाद जवान कुछ दिन पहले ही अपने घर धमतरी लौटा था और पांच दिन की छुट्टी पर था।

    बताया गया है कि जवान धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंक सिटी इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार देर रात या शनिवार सुबह उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार के सदस्यों ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जवान के मोबाइल फोन, निजी दस्तावेजों और पारिवारिक परिस्थितियों की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके। स्थानीय लोगों के मुताबिक जागेश्वर प्रसाद ठाकुर शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और अपने कर्तव्यों को लेकर बेहद गंभीर रहते थे। उनकी अचानक आत्महत्या की खबर से साथी जवानों और परिचितों में भी गहरा दुख है। जवान की मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है

    Post Views: 285
    Atmhatya breaking news Cf jawan Cg news chhattisgarh Dhamtari Dhamtari news Hindi Khabar Hindi News Jawan Latest Khabar Latest news Raipur Sucide Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: बदमाशों का कहर, ASI के बेटे पर चढ़ाई गाड़ी, पीछा करने वाले दोस्त को अगवा करके की पिटाई

    June 8, 2026

    दहशत से तेज की धार तक: मोक्ष त्रिकोण और माँ दुर्गा का अट्टहास✍️ आचार्य पं गिरीश पाण्डेय

    June 8, 2026

    CG: अंडा सब्जी नहीं बनी तो भड़का पति, पत्नी पर फेंका खौलता पानी

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Korba

    CG: बदमाशों का कहर, ASI के बेटे पर चढ़ाई गाड़ी, पीछा करने वाले दोस्त को अगवा करके की पिटाई

    By DabangJune 8, 20260

    कोरबा : – ऊर्जाधानी में रविवार रात को एक छोटी सी बात पर दो युवकों…

    दहशत से तेज की धार तक: मोक्ष त्रिकोण और माँ दुर्गा का अट्टहास✍️ आचार्य पं गिरीश पाण्डेय

    June 8, 2026

    CG: अंडा सब्जी नहीं बनी तो भड़का पति, पत्नी पर फेंका खौलता पानी

    June 8, 2026

    CG: महिला ने युवक से की दोस्ती, फिर अंतरंग वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, अब पहुंच गई जेल

    June 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.