कोरबा । कोरबा जिले के दीपका थाना अंतर्गत शक्ति नगर मार्ग में रविवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो घायल हुये हैं। ये सभी विवाह समारोह से लौटते समय हादसे का शिकार हुए।रात्रि लगभग 11 बजे दीपका मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही कार में सवार हिमांशु सिंह एवं शुभम सिन्हा की मौत हो गई। कार सवार दो लोगों को गंभीर रूप से घायल स्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। मृतक शिक्षक सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल में सेवा दे रहे थे। इस घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। आज सुबह स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया।मृतकों व घायलों की पहचान के बाद हादसे की सूचना सम्बन्धितों के परिजन को रात में ही दे दी गई थी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

